भेलूपुर पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, चार स्कूटी बरामद

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद

वाराणसी। थाना भेलूपुर पुलिस टीम ने वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की चार स्कूटी बरामद की हैं। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर और प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से प्राप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, थाना भेलूपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0-0521/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त विशाल विश्वकर्मा पुत्र राज कुमार विश्वकर्मा, निवासी शिल्पी सिनेमा खोजवा के पास, रवि शास्त्री के मकान में किराये पर, थाना भेलूपुर, वाराणसी, उम्र करीब 25 वर्ष को 10 सितंबर 2026 की रात करीब 11:50 बजे संकुलधारा पोखरा के पीछे से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने चोरी की चार स्कूटी बरामद कीं। बरामद वाहनों के नंबर UP65FM5607, UP65DA0471, UP65CX8065 और UP65BY0295 बताए गए हैं।

घटना का विवरण

थाना भेलूपुर में वादी की स्कूटी संख्या UP65FM5607 अज्ञात चोर द्वारा चोरी किए जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से अभियुक्त तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

विशाल विश्वकर्मा पुत्र राज कुमार विश्वकर्मा, निवासी शिल्पी सिनेमा खोजवा के पास, रवि शास्त्री के मकान में किराये पर, थाना भेलूपुर, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र करीब 25 वर्ष।

संबंधित अभियोग

मु0अ0सं0-0521/2026, धारा 303(2) बीएनएस, थाना भेलूपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।

अपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी थाना भेलूपुर और थाना चेतगंज में वाहन चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। इनमें—

1. मु0अ0सं0-0433/2025, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना भेलूपुर।

2. मु0अ0सं0-0244/2025, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना चेतगंज।

3. मु0अ0सं0-0272/2020, धारा 380, 411 भादवि, थाना भेलूपुर।

बरामदगी

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 04 स्कूटी बरामद की हैं—

– UP65FM5607

– UP65DA0471

– UP65CX8065

– UP65BY0295

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह, उपनिरीक्षक संदीप कुमार सिंह, चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड, उपनिरीक्षक मनोज कुमार चौहान, चौकी प्रभारी खोजवा, उपनिरीक्षक श्याम सुन्दर तथा पुलिसकर्मी सूरज कुमार भारती, संदीप कुमार, सुनील चौधरी, पवन कुमार, विवेक कुमार और सौरभ कुमार शामिल रहे।

भेलूपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।