जुआ खेल रहे 03 अभियक्तगण थाना रामनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार, कब्जे से ताश की 2 गडडियां, व कुल 4830 रुपये बरामद

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। दिनांक 07/03/2026 पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर विश्वसुंदरी पुल के नीचे खाली मैदान में जुआ खेल रहे 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जुए की फड़ व जामा तलाशी से कुल 4830/- रुपए बरामद किया है। उक्त गिरफ्तारी / बरामदगी के संबंध में थाना रामनगर में मु0अ0सं0- 056/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-

1. प्रेमनारायण पुत्र बलिराम मौर्या निवासी भीटी थाना रामनगर कमि० वाराणसी उम्र लगभग 45 वर्ष। 2. रमेश कुमार खरवार पुत्र स्व० चौथी मिस्वी निवासी बच्चा जेल के पास, थाना रामनगर वाराणसी उम्र 48 वर्ष। 3. पवन कुमार पुत्र मनोहर लाल निवासी टेंगरा मोड थाना रामनगर कमि० वाराणसी उम्र 42 वर्ष।

बरामदगी का विवरण :-1. ताश की 02 गड़‌ड्डियां, 2. फड में 3030/- रुपया, 3. जामा तलाशी में 1800/- रुपया

गिरफ्तारी स्थान- विश्वसुंदरी पुल के नीचे, थाना रामनगर

गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण:-

1. प्र०नि० श्री दुर्गा सिंह थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी। 2. उ0नि0 श्री आदित्य कुमार राय चौकी प्रभारी भीटी थाना रामनगर कमिश्ररेट वाराणसी। 3. उ0नि0 श्री अमित कुमार त्रिपाठी थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी। 4. उ0नि0 श्री अनुराग कृष्ण पाण्डेय थाना रामनगर कमिश्ररेट वाराणसी। 5. उ0नि0 श्री मनीष मौर्या थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी। 6. का0 दिनेश कुमार थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।