विश्वकर्मा समाज के उत्थान के लिए “जन सेवक संस्थान” का गठन, मंदिरों के जीर्णोद्धार व अधिकारों की लड़ाई होगी तेज

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

विश्वकर्मा समाज के उत्थान के लिए “जन सेवक संस्थान” का गठन, मंदिरों के जीर्णोद्धार व अधिकारों की लड़ाई होगी तेज
📍 बलिया:
विश्वकर्मा समाज के सामाजिक, धार्मिक और शैक्षिक उत्थान के उद्देश्य से एक नई संस्था “जन सेवक संस्थान” का गठन किया जा रहा है। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य भगवान विश्वकर्मा के मंदिरों का जीर्णोद्धार कराना, मंदिरों की जमीन पर हुए अवैध कब्जों से मुक्ति दिलाना तथा पर्यटन विभाग से मंदिरों के सुंदरीकरण के लिए अनुदान प्राप्त करना है।
संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि यह संस्था समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को शिक्षा में सहयोग प्रदान करेगी और समाज से जुड़ी जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी। इसके साथ ही किसान, वृद्ध, विधवा एवं महिलाओं के उत्थान, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्रीय हित से जुड़े मुद्दों पर समय-समय पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।
संस्थान में मीडिया, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं कानून विभाग के जानकार लोगों को शामिल किया जाएगा, ताकि समाज की समस्याओं का प्रभावी समाधान कराया जा सके। संस्थान के माध्यम से जल्द ही जनसुनवाई पोर्टल, ईमेल, व्हाट्सएप नंबर एवं कार्यालय का पता जारी किया जाएगा, जिससे लोगों की शिकायतों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनका समाधान कराया जा सके।
संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि इसमें सामाजिक सोच रखने वाले सभी लोग—चाहे वे किसी भी संगठन, संस्था या राजनीतिक विचारधारा से जुड़े हों—शामिल हो सकते हैं। इच्छुक लोग निर्धारित नियमों का पालन करते हुए संस्था से जुड़ सकते हैं।
इसके साथ ही बलिया जनपद के भगवान विश्वकर्मा मंदिरों की सूची तैयार की जा रही है। समाज के लोगों से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र के मंदिरों का नाम, पता एवं पंजीकरण विवरण उपलब्ध कराएं, ताकि व्यापक स्तर पर कार्य किया जा सके।
मीडिया बंधुओं से भी अनुरोध किया गया है कि समाजहित एवं देशहित में इस पहल को प्रमुखता से प्रकाशित करें, जिससे अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें।
संस्थान को सहयोग एवं सुझाव देने वालों में मार्कण्डेय शर्मा, अश्विनी शर्मा, मनोज शर्मा, विनोद शर्मा (PLV), उमाकांत शर्मा, सीताराम शर्मा, विशाल शर्मा, उमाशंकर शर्मा, अनिल शर्मा, अशोक शर्मा (पूर्व सूबेदार मेजर), डॉ. विरेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा, प्रेमचंद शर्मा, भुनेश्वर शर्मा, शिवशक्ति शर्मा, बृजेश शर्मा, विकास शर्मा, महावीर शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, चंदन शर्मा एवं शैलेन्द्र शर्मा सहित अन्य लोग शामिल हैं।
संस्थान की पहली बैठक जल्द ही इसके कार्यालय पर आयोजित की जाएगी।