नेशनल खबर 9 से यूपी हेड रिंकू सिंह
भटौली इब्राहिमपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, युवाओं की मुस्तैदी से सुरक्षित रहा पूजा का आयोजन
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा भटौली इब्राहिमपुर में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। गांव की बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं ने पोखरे के घाट पर पहुंचकर विधि-विधान से सूर्यदेव की आराधना की। रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया, जबकि सोमवार की सुबह घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने अपना 36 घंटे का कठिन व्रत पूर्ण किया।
छठ महापर्व के दौरान जहां घाट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा रहा, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल भी खड़े हुए। घाट पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस की पर्याप्त मौजूदगी नहीं दिखाई दी। ऐसे में गांव के युवाओं ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए स्वयं सुरक्षा की कमान संभाल ली। रविवार की शाम के अर्घ्य से लेकर सोमवार की सुबह तक सैकड़ों नौजवान घाट के चारों तरफ मुस्तैदी से डटे रहे। पोखरे में उतरने वाली महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के साथ किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए युवाओं ने विशेष सतर्कता बरती।
सुबह घना कोहरा छाया रहा और ठंड के बावजूद व्रती महिलाओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो सूर्यदेव की पहली किरण के इंतजार में महिलाएं कठिन तपस्या में लीन हों। घाट पर डीजे और रोशनी की व्यवस्था से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था में आलोक सिंह उर्फ टिलठू सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई। उनके साथ रिंकू सिंह, नेशनल खबर 9 के उत्तर प्रदेश ब्यूरो हेड एवं चाणक्य न्यूज इंडिया लाइव टीवी के आजमगढ़ मंडल ब्यूरो चीफ एवं मंडल प्रभारी, संदीप सिंह उर्फ टिंकू सिंह, आनंद पांडेय, अधिवक्ता मनोज प्रभाकर सिंह, रामानंद सिंह, अमित सिंह उर्फ गोलू सिंह, उपेंद्र सिंह, कृष्णा सिंह उर्फ शेरू सिंह, किशन पांडेय, राजेश गुप्ता उर्फ गुड्डू गुप्ता, गोलू सिंह, हिमांशु उपाध्याय, बादल सिंह, शिवानंद सिंह, सूरज उपाध्याय, जगदीश उपाध्याय सहित सैकड़ों ग्रामीण युवा सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे।
ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर महज औपचारिकता निभाई गई। ग्रामीणों के मुताबिक, एक सिपाही शाम और सुबह दोनों समय घाट पर केवल फोटो और वीडियो बनाने के लिए आया और लगभग पांच-पांच मिनट रुकने के बाद चला गया। इसके बाद पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी ग्रामीण युवाओं ने ही संभाली।
युवाओं की इस सक्रियता ने सामुदायिक एकजुटता, आपसी सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की अनूठी मिसाल पेश की। हालांकि, इतने बड़े धार्मिक आयोजन में पुलिस की पर्याप्त तैनाती नहीं होना चर्चा का विषय बना रहा। ग्रामीण युवाओं की सतर्कता और सहयोग से छठ महापर्व शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।




