संवाद दाता अजीत मोदनवाल
गाजीपुर। सैदपुर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा धुवार्जुन में माता रानी के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य जारी है। इस मंदिर का निर्माण समस्त ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से कराया जा रहा है। मंदिर निर्माण को भव्य रूप देने के लिए स्थानीय युवा कार्यकर्ता भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।
मंदिर निर्माण कार्य में जुटी टीम ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से विनम्र अपील की है कि वे तन, मन और धन से इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दें। सभी लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान देकर माता रानी के मंदिर निर्माण में सहयोग करें, ताकि मंदिर को भव्य और सुंदर स्वरूप प्रदान किया जा सके।
मंदिर निर्माण कार्य में अध्यक्ष मुकेश राजभर, कोच दिनेश राजभर, गोलू राय, रोशन कुमार, विपुल चौहान, रविंद्र भारती, पिंटू भारती और अखिलेश चौहान सहित कई युवा कार्यकर्ता पूरी लगन और उत्साह के साथ जुटे हुए हैं।
टीम का कहना है कि सभी के सामूहिक सहयोग और प्रयास से माता रानी के मंदिर का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकेगा। यह मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बनेगा।




