संवाददाता: अजीत मोदनवाल
वाराणसी। श्री कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई समिति, रामकटोरा वाराणसी द्वारा समिति के 64वें वार्षिकोत्सव एवं गणेश पूजन समारोह का आयोजन आगामी 20 सितंबर, रविवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन रामकटोरा स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर में किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ सायंकाल गणपति महाराज एवं मोदनसेन जी महाराज के पूजन तथा गणेश वंदना के साथ होगा। आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं और समाज के स्वजातीय बंधुओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 5 बजे से मेल-मिलाप एवं विचारों का संप्रेषण कार्यक्रम होगा। इसके बाद शाम 5:30 बजे बाल सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चों एवं प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
कार्यक्रम का रात्रि 9 बजे समापन उद्घोष किया जाएगा। इसके बाद रात्रि 9:30 बजे महाप्रसाद एवं अल्पाहार की व्यवस्था समिति की ओर से की गई है।
कार्यक्रम के आयोजक मनोज कुमार मोदनवाल ने समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
वहीं कार्यक्रम का समापन श्री कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई समिति, रामकटोरा वाराणसी के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता के संबोधन एवं समापन वक्तव्य के साथ किया जाएगा।
समिति की ओर से सभी स्वजातीय बंधुओं से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर गणपति महाराज एवं मोदनसेन जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।




