संवाद दाता: सलीम जावेद
वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिगरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने वादी मुकदमा/पीड़ित का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज एवं प्रभारी निरीक्षक सिगरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने आदित्य पाण्डेय पुत्र मनोज कुमार पाण्डेय, उम्र करीब 22 वर्ष, को 14 सितंबर 2026 को थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार किया। आरोप है कि अभियुक्त ने वादी मुकदमा/पीड़ित का गला दबाकर उसकी जान लेने का प्रयास किया था।
इस मामले में थाना सिगरा पुलिस द्वारा संबंधित अभियोग में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित अभियोग
मु0अ0सं0 0393/2026, धारा 109(1), 351(2), 352 भारतीय न्याय संहिता-2023, थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तार अभियुक्त
आदित्य पाण्डेय पुत्र मनोज कुमार पाण्डेय, निवासी थाना सिगरा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 22 वर्ष।
गिरफ्तारी का स्थान एवं दिनांक
दिनांक: 14 सितंबर 2026
स्थान: थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार अभियुक्त आदित्य पाण्डेय के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में कई अभियोग दर्ज हैं, जिनमें चोरी, चोरी का माल रखने, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी तथा अन्य धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं।
मु0अ0सं0 0022/2021, धारा 379, 411 भा0द0वि0, थाना चौक, कमिश्नरेट वाराणसी।
मु0अ0सं0 0025/2021, धारा 41, 411, 413, 414, 420, 467, 468, 471 भा0द0वि0, थाना कपसेठी, वाराणसी।
मु0अ0सं0 0051/2021, धारा 379, 411 भा0द0वि0, थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
मु0अ0सं0 0068/2021, धारा 379, 411 भा0द0वि0, थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
मु0अ0सं0 0261/2023, धारा 504, 506 भा0द0वि0, थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
मु0अ0सं0 0418/2023, धारा 323, 504, 506 भा0द0वि0, थाना कैन्ट, कमिश्नरेट वाराणसी।
मु0अ0सं0 0047/2025, धारा 115(2), 296, 351(2), 352 भा0न्या0सं0-2023, थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
मु0अ0सं0 0113/2025, धारा 115(2), 352 भा0न्या0सं0-2023, थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
श्री शिवाकान्त मिश्र, प्रभारी निरीक्षक, थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 श्री शिवम् चौ0प्र0, नगर निगम, थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 श्री श्याम मोहन गुप्ता, थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
थाना सिगरा पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




