उत्तराखंड संवाददाता ईश्वर सिंह
खटीमा में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।चकरपुर चौकी पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर प्रहार, 47 पाउच कच्ची शराब बरामद, आरोपी पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई।

खटीमा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक और कार्रवाई की है।ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।इसी क्रम में कोतवाली खटीमा की चकरपुर चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 47 पाउच, यानी करीब 16 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान 35 वर्षीय चंद्र प्रकाश, निवासी ग्राम गोसिकुआ, थाना झनकईया के रूप में हुई है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत 25 अक्टूबर को की गई।वहीं आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में चकरपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विकास कुमार, कांस्टेबल पूरन सिंह और कांस्टेबल जगदीश चंद्रा शामिल रहे।फिलहाल अवैध शराब के खिलाफ खटीमा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।




