PRATAPGARH
✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻
ATUL YADAV
💥पूरे नियादर रंगौली में गूंजे जयकारे, बुढ़िया माई धाम में मां काली और भैरव बाबा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न
प्रतापगढ़।
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर शुक्रवार को मांधाता विकासखंड के पूरे नियादर (पूरे भोपी), रंगौली गांव स्थित बुढ़िया माई धाम में मां काली एवं भैरव जी की प्रतिमाओं की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से सम्पन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। कार्यक्रम का आयोजन युवा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया।

National Khabar 9
9415860759




