तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

स्थानीय समाचार

नीरज शुक्ला (संवाददाता रामनगर बाराबंकी)

 

 

थाना क्षेत्र रामनगर के अंतर्गत बांदा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग के चौकाघाट रेलवे क्रॉसिंग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा डर की वजह से बाइक छोड़कर चला गया।

मिली जानकारी के अनुसार मोहित पुत्र नीरज निवासी ग्राम परसा थाना बदोसराय मंगलवार शाम करीब पांच बजे अपने एक अज्ञात साथी के साथ बाइक से मरकामऊ मार्ग से चौकाघाट की तरफ जा रहे थे कि तभी गोंडा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डम्फर ने जोरदार टक्कर मार दी जिसके मोहित की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है तथा डंपर को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में लगे हुए है।