- *संवाददाता राम आशीष सिंह राठौड़ आजमगढ़
बड़ी कार्रवाई: आजमगढ़ में लापरवाह JE सस्पेंड, DM के सामने खुली बिजली विभाग की पोल*
*सगड़ी के भुवना बुजुर्ग में LT तार टूटकर जमीन पर गिरा था, वैध कनेक्शन वालों को परेशान करने व अवैध वसूली का भी आरोप*
*आजमगढ़, 09 मई 2026।* दायित्वों में घोर लापरवाही और जनता को परेशान करने वाले अफसरों पर अब गाज गिरनी शुरू हो गई है। आजमगढ़ के सगड़ी तहसील में बिजली विभाग के *अवर अभियंता ब्रजेश कुमार* को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
*🌍DM के सामने खुल गई पोल:*
शनिवार को जिलाधिकारी *रविंद्र कुमार* सगड़ी के *भुवना बुजुर्ग गांव* में चौपाल लगा रहे थे। ग्रामीणों ने शिकायतों की झड़ी लगा दी। गाँव के भ्रमण के दौरान DM ने खुद देखा कि *LT लाइन का तार टूटकर जमीन पर पड़ा है*। मौत को दावत दे रहा यह नजारा देख DM आग-बबूला हो गए।
ग्रामीणों ने बताया कि _“इस तार को जुड़वाने के लिए JE से कई बार कहा, पर साहब ने सुना ही नहीं।”_
*🌍वैध उपभोक्ता परेशान, कटियाबाजों से वसूली:*
जांच में और चौंकाने वाले खुलासे हुए। आरोप है कि JE ब्रजेश कुमार *वैध संयोजन धारकों को चेकिंग के नाम पर परेशान करते थे*, जबकि *कटिया कनेक्शन वालों से अवैध वसूली* की जाती थी।
*🌍DM का एक्शन, SE ने किया सस्पेंड:*
DM रविंद्र कुमार ने मौके पर ही नाराजगी जताते हुए अधीक्षण अभियंता (शहरी) *घनश्याम* को कार्रवाई के निर्देश दिए। SE ने तत्काल *33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अमुआरी नरायनपुर* पर तैनात JE ब्रजेश कुमार को सस्पेंड कर दिया।
*🌍अब कहां रहेंगे JE:*
निलंबन अवधि में अवर अभियंता *विद्युत वितरण खंड कार्यालय सगड़ी से संबद्ध* रहेंगे। मुख्य अभियंता (वितरण) के अनुमोदन के बाद यह कार्रवाई की गई है।
*🌍क्या बोले ग्रामीण:*
ग्रामीणों का कहना है, _“साहब की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। DM साहब ने सुनवाई की, अब जाकर न्याय मिला है।”_
*विद्युत विभाग में हड़कंप:*
इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले के बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है। SE घनश्याम ने साफ कहा है कि *जनता की शिकायतों पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जो भी JE-AE काम में ढिलाई करेगा, उस पर गाज गिरना तय है।*
*जनता के लिए संदेश:*
अगर आपके क्षेत्र में भी बिजली विभाग का कोई कर्मचारी लापरवाही कर रहा है या अवैध वसूली कर रहा है तो *1912 टोल फ्री नंबर या DM कंट्रोल रूम* पर तुरंत शिकायत करें।




