संवाद दाता:- शमीम हसन
वाराणसी। पुरानी अदालत दालमंडी मे शब्बीर ओ सफदर के अज़ाख़ने मे 1 मई मजलिस इसाले सवाब की 12 मई तक शुरु है। जिस मे हर रोज 9 बजे से मजलिस शुरु होती है पहले क़ुरआन पाक की तिलावत सैय्यद शोएब नौगांवी साहब किबला करते है। और निज़ामत हैदर किरतपूरी साहब व सोज़खानी लियाकत अली खान साहब अपने हमनवां के साथ करते है। हर रोज बैहरुनी शायर एकराम अपने अशआर से नबीए अकरम व ऐहलेबैत के कसीदे सूनाकर सभी सुनने वालों के दिमाग को तरो ताजा करते है और सुनने वाले शायरों को खूब दाद देते है। और बाहर से आए मौलाना भी तकरीर से नबीए अकरम व ऐहलेबैत के वाकये से सभी सुनने वालों के ज़ेहन को अमाले दीन को तरो-ताजा करते और कर्बला के शहीदों को याद कर के कर्बला के शहीदों के सदक़े मे मरने वालों के लिए दोआ करते। बनारस शहर व आसपास एक अंजुमन रोज नौहा खानी व मातम करती है। इस बारह दिन की मजलिस मे कोपन मिल रहा है जिस का हदिया कर कोपन लेने पर आखरी दिन लकीड्रा होगा जिसका लकी ड्रा मे नम्बर निकलेगा उसे कर्बला की ज़्यारत को भेजा जाएगा यह मजलिस कई सालों से होरही है। और जिसका भी लकी ड्रा मे नम्बर आया उस को कर्बला भेजा जा चुका है। 
मजलिस मे पढ़ने वाले शोराएकराम व मौलाना :- 1मई जनाब शोएब नौगांवी साहब, मौलाना आली जनाब सैय्यद अली आब्दी साहब क़िबला मुम्बई, 2 मई हैदर किरत पूरी साहब, मौलाना आलीजनाब मीसम ज़ैदी साहब क़िबला लखनऊ, 3 मई नयाब बलियावी साहब, मौलाना आलीजनाब वसी हसन खाँ साहब क़िबला फैजाबाद, 4 मई कुमेल एलाहाबादी साहब, मौलाना आलीजनाब अज़ादार हुसैन साहब क़िबला दिल्ली, 5 मई कलीम बिजनौरी साहब, मौलाना आली जनाब बेलाल क़ाज़ीमी साहब क़िबला मुजफ्फरनगर, 6 मई खुर्रम- वसीम ज़ैदी साहब, मौलाना आली जनाब सैय्यद वसी असग़र पाशा साहब क़िबला दिल्ली, 7 मई चंदन फैजाबादी साहब, मौलाना आली जनाब मिर्ज़ा यासूब अब्बास साहब क़िबला लखनऊ, 8 मई हेलाल नक़वी साहब,मौलाना आली जनाब जाफ़र रिज़वी साहब क़िबला छौलासवी, 9 मई सुहैल बस्तवी साहब, मौलाना आली जनाब सैय्यद क़ल्बे रुशैद साहब क़िबला दिल्ली, 10 मई एहतेशाम जौनपुरी साहब व नज़ीर बाक़री साहब, मौलाना आलीजनाब सैय्यद जावेद अब्बास जाफ़री साहब क़िबला दिल्ली, 11 मई सलीम बलरामपुरी साहब, मौलाना आलीजनाब सैय्यद क़मर सुल्तानपुरी साहब क़िबला दिल्ली, 12 मई फ़ाज़िल जरेलवी साहब, मौलाना आलीजनाब ग़ज़न्फ़र अब्बास तूसी साहब क़िबला मुजफ्फर नगर ।
पता:- अज़ाख़ान-ए-शब्बीर व सफ़दर मरहूम
पूरानी अदालत दालमंडी
वाराणसी




