नेशनल खबर 9 से आजमगढ़ मंडल ब्यूरो हेड रामनरायन राय उर्फ बबलू राय:
जीयनपुर कोतवाल संजय सिंह ने पुलिस बल के साथ किया भौतिक निरीक्षण, जवानों के ठहरने के लिए कॉलेजों और महाविद्यालयों को भी परखा
आजमगढ़ सगड़ी तहसील अंतर्गत आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जीयनपुर कोतवाल संजय सिंह ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के चिन्हित संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का भ्रमण कर भौतिक सत्यापन किया।
निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, भौगोलिक स्थिति एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं की जानकारी जुटाई गई। इसके साथ ही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चुनाव ड्यूटी में आने वाले पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र के दर्जनों कॉलेजों एवं महाविद्यालयों का भी भौतिक सत्यापन किया गया।
कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मतदान केंद्रों और पुलिस बल के आवासीय स्थलों का सत्यापन कर विस्तृत रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी, जिससे चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
इस दौरान चौकी प्रभारी अमित तिवारी सहित जीयनपुर थाने के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता से स्पष्ट है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
क्षेत्र के चिन्हित संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का भ्रमण कर भौतिक सत्यापन किया।