उत्तराखंड:
पौड़ी डिग्री कॉलेज चुनाव में NSUI की जीत
पौड़ी डिग्री कॉलेज चुनाव में NSUI का परचम
धीरेंद्र प्रताप ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष आयुष थपलियाल को दी बधाई,पौड़ी डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई प्रत्याशियों की जीत पर उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष आयुष थपलियाल समेत सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि चुनाव परिणाम इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश का युवा कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में युवाओं की भागीदारी निर्णायक भूमिका निभाएगी।
धीरेंद्र प्रताप ने इस जीत के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम से गोदियाल की लोकप्रियता और संगठन क्षमता भी सामने आई है। गढ़वाल क्षेत्र के लोग उन्हें अपना नेता मानते हैं और उनकी संगठन क्षमता व वाकपटुता प्रदेश कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम करेगी।




