संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिगरा पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर विवाद कर रही छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई दिनांक 11 सितंबर 2026 को की गई।
पुलिस आयुक्त के निर्देश के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज एवं प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस टीम को सूचना मिली कि कैंट रेलवे स्टेशन के पास पिलर नंबर 59 के समीप कुछ महिलाएं आने-जाने वाले राहगीरों से तथा आपस में विवाद कर रही हैं।
सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक विकास सिंह, चौकी प्रभारी रोडवेज, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक स्थान पर कुछ महिलाएं राहगीरों से तथा आपस में विवाद कर रही थीं। पुलिस टीम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत होने को तैयार नहीं हुईं।
सार्वजनिक स्थान पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस ने मौके से छह महिलाओं को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। थाना सिगरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार महिलाओं के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तागण का नाम, पता एवं उम्र
रबीना (काल्पनिक नाम), निवासी जिवनाथपुर बगैया, थाना रामनगर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 42 वर्ष।
हेमा (काल्पनिक नाम), निवासी लहरतारा, थाना मंडुवाडीह, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 43 वर्ष।
मुस्कान (काल्पनिक नाम), निवासी 104, पुनीत एन्क्लेव, नियर पाल होटल, पावी सादकपुर, लोनी, थाना लोनी, जनपद गाजियाबाद, उम्र करीब 24 वर्ष।
ऐश्वर्या (काल्पनिक नाम), निवासी चकधनवा, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 40 वर्ष।
फूल कुमारी (काल्पनिक नाम), निवासी छित्तुंग, थाना कोतवाली चंदौली, जनपद चंदौली, उम्र करीब 45 वर्ष।
सबिता (काल्पनिक नाम), निवासी चकधनवा, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 35 वर्ष।
पुलिस टीम
श्री शिवाकांत मिश्र, प्रभारी निरीक्षक, थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
उपनिरीक्षक श्री विकास सिंह, चौकी प्रभारी रोडवेज, कमिश्नरेट वाराणसी।
महिला उपनिरीक्षक काजोल सिंह, एंटी रोमियो प्रभारी, थाना सिगरा।
महिला उपनिरीक्षक डली साहू, एंटी रोमियो टीम, थाना सिगरा।
रिजर्व कांस्टेबल अभिषेक शर्मा, एंटी रोमियो टीम, थाना सिगरा।
रिजर्व महिला कांस्टेबल दीक्षा, एंटी रोमियो टीम, थाना सिगरा।
रिजर्व महिला कांस्टेबल श्वेता सरोज, एंटी रोमियो टीम, थाना सिगरा।
कांस्टेबल अजय कुमार सोनकर, थाना सिगरा।
कांस्टेबल अजीत कुमार गोंड, थाना सिगरा।




