लार्ड आफ शीशा रेस्टोरेन्ट व पूर्विका होटल में बिना लाईसेंस के अवैध रूप से हुक्का बार संचालनकर्ता सहित कुल 16 अभियुक्तों को एसओजी वाराणसी व थाना सिगरा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार किया

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। दिनांक 25/05/2026 उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में तथा श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के कुशल नेतृत्व में एसओजी वाराणसी व थाना सिगरा पुलिस के संयुक्त आपरेशन द्वारा लार्ड आफ शीशा रेस्टोरेन्ट व पूर्विका होटल में बिना लाईसेंस के अवैध रूप से हुक्का बार संचालनकर्ता सहित कुल 16 अभियुक्तों को आकाशवाणी तिराहे के आगे लार्ड आफ सीसा रेस्टोरेन्ट व पूर्विका होटल से दिनांक 24.05.2026 को गिरफ्तार किया गया तथा हुक्का व हुक्का में उपयोग होने वाली सामग्री बरामद । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना सिगरा पर मु0अ0सं0- 0211/2026, धारा- 4/21 तम्बाकू प्रतिषेध अधिनियम-2003 थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है

घटना का विवरण:- दिनांक-24/05/2026 को सूचना मिली कि आकाशवाणी तिराहे के पास लार्ड आफ सीसा रेस्टोरेन्ट में बिना लाइसेंस के अवैध हुक्का बार का संचालन हो रहा है तथा जहाँ पर कम उम्र के लड़कों को संचालक द्वारा हुक्का बार का लाइसेंस होने का झाँसा देकर बुलाया जाता है। हुक्का पिलाकर नशे का आदी बनाया जा रहा है। इस सूचना पर एसओजी वाराणसी व थाना सिगरा पुलिस की संयुक्त टीम सूचना के आधार पर लार्ड आफ शीशा रेस्टोरेंट में पहुंचे तो हुक्का का संचालन हो रहा था । मौके पर तीन लौग मौजूद मिले जिनसे नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सुजीत केशरी पुत्र मनोज केशरी निवासी एन 11/83 ए एल रानीपुर थाना भेलूपुर उम्र 21 वर्ष, दूसरा व्यक्ति अरूण कुमार पुत्र स्व० भोलानाथ निवासी मडाव शक्ति नगर कालोनी थाना रोहनिया वाराणसी उम्र 26 वर्ष तथा तीसरा व्यक्ति नितेश विश्वकर्मा उर्फ बाबू पुत्र स्व० उदय वीर विश्वकर्मा निवासी बी 36/34 केवलाधाम कालोनी दुर्गाकुण्ड थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र 29 वर्ष बताये । रेस्टोरेन्ट व अवैध हुक्का संचालक के बारे में पूछताछ की गई तो नितेश विश्वकर्मा उर्फ बाबू उपरोक्त ने बताया कि मैं ही रेस्टोरेन्ट का संचालन करता हूँ नितेश विश्वकर्मा उपरोक्त से हुक्काबार संचालन का लाइसेंस मांगा गया तो दिखाने से कासिर रहा मौके पर तलाशी ली गयी तो हुक्के से सम्बन्धित हुक्का पाड 05, हुक्का पाइप 15, हुक्का फ्लेवर 35 अदद, चिलम क्लाउड 10 पीस सामान मिला । अवैध हक्का व फ्लेवर को कब्जे में लिया गया तथा पकडे गये लोगों की जामा तलाशी ली गयी तो नीतेश विश्वकर्मा उर्फ बाबू के पास से 37000 रूपये नगद एक मोबाइल फोन आईफोन 17 प्रो रूपये नगद एक मोबाइल फोन आईफोन 17 प्रो मैक्स नीले रंग का व अन्य दोनों व्यक्तियों के पास से पहने हुए कपडे के अलावा अन्य कोई शय बरामद नहीं हुआ ।

पूछताछ के दौरान नितेश विश्वकर्मा द्वारा बताया गया कि पूर्विका होटल के नीचे बेसमेंट में भी हुक्का का संचालन हो रहा है वहाँ पर इस समय काफी लोग हैं। सिगरा पुलिस व एसओजी टीम व पकडे गये व्यक्तियों के साथ उनकी निशानदेही पर पूर्विका होटल के पास पहुंची जहाँ पर पूर्व से थाना सिगरा से अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद है लार्ड ऑफ सीसा के संचलक की निशानदेही पर पूर्विका होटल के नीचे बने बेसमेंट में पहुंचा तो लव बाइट रेस्टोरेंट में हुक्का लगा हुआ था कुछ लोग हुक्का एक्का पी रहे थे। जिससे तीक्ष्ण फ्लेवर की गंध आ रही थी व चारों तरफ धुंवा फैला था पुलिस वालों को देखकर हुक्का पी रहे व्यक्ति भागने का प्रयास किये किन्तु हिकमत अमली से सभी को घेर कर पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो सभी ने अपना नाम बारी बारी से बताया जो क्रमशः 1. अमित पुत्र महेश, 2. रोहित यादव, 3. चन्दन पाल, 4. शुभम सोनकर, 5. सागर कुमार, 6. राजू सोनी, 7. विवेक कुमार 8. उदय कसेरा उर्फ राहुल, 9. अभिषेक कुमार सेठ, 10. अभिषेक जायसवाल, 11. गोपाल चौरसिया, 12. कार्तिक बिन्द, 13. किशन सोनकर निवासीगण उपरोक्त से भागने के बारे में पूछा गया बताये कि हम लोग हुक्का पी रहे थे आप लोगों को देखकर भागने लगे हक्का संचालक के बारे में पूछा गया तो विवेक कुमार पुत्र नन्दलाल उपरोक्त के द्वारा बताया गया कि मैं कॉरण्टर पर बैठता हूँ व पैसे लेकर हक्का चलाता हूँ ये हक्काबार अभिषेक सोनकर व अजीत बिन्द का है जिनके द्वारा मुझे काम पर रखा गया है। अभी कुछ देर पहले ही जो भी पैसा आज की कमाई का था सारा पैसा लेकर निकल गये हैं। हक्का संचालन के सम्बन्ध में लाईसेंस की मांग की गई तो विवेक द्वारा बताया गया कि साहब हम लोग चोरी छिपे अवैध हक्का चलाते हैं हुक्का चलाने के सम्बन्ध किसी भी प्रकार का कोई लाइसेंस नहीं बना है। जिसके सम्बन्ध में थाना सिगरा पर मुकदमा दर्ज कराया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता व उम्र-

1. सुजीत केशरी पुत्र मनोज केशरी निवासी रानीपुर थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र 21 वर्ष ।

2. अरूण कुमार पुत्र स्व० भोलानाथ निवासी मडाव शक्ति नगर कालोनी थाना रोहनिया वाराणसी उम्र 26 वर्ष ।

3. नितेश विश्वकर्मा उर्फ बाबू पुत्र स्व० उदय वीर विश्वकर्मा निवासी केवलाधाम कालोनी दुर्गाकुण्ड थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र 29 वर्ष ।

4. अमित पुत्र महेश निवसी हाल पता किराये पर गांधी चबूतरा शिवपुरवा जनपद वाराणसी उम्र 19 वर्ष।

5. रोहित यादव पुत्र शिवपाल यादव निवासी रतनपुर पडाव थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र 26 वर्ष ।

6. चन्दन पाल पुत्र बब्लू पाल निवासी गुडमार्निंग कॉलोनी थाना मण्डुवाडीह जनपद वाराणसी उम्र 18 वर्ष ।

7. शुभम सोनकर पुत्र पन्ने लाल सोनकर निवासी किरईया खोजवां थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी उम्र 20 वर्ष ।

8. सागर कुमार पुत्र गोपाल प्रसाद निवासी नहरपुरा लोहटिया थाना कोतवाली वाराणसी उम्र 23 वर्ष ।

9. राजू सोनी पुत्र सुजीत सेठ् निवसी विजयीपुरा कोनिया थाना जैतपुरा वाराणसी उम्र 25 वर्ष ।

10. विवेक कुमार पुत्र नन्दलाल निवासी तुलसीपुर थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र 25 वर्षे ।

11. उदय कसेरा उर्फ राहुल पुत्र शंकरलाल निवसी भूतेश्वर गली थाना दशाश्वमेध वाराणर्सी उम्र 23 वर्ष ।

12. अभिषेक कुमार सेठ पुत्र रतनलाल सेठ निवासी कोनिया थाना आदमपुर कोनिया वाराणसी उम्र 27 वर्ष ।

13. अभिषेक जायसवाल पुत्र स्व० रमाशंकर जायसवाल निवासी कोनिया सट्टी कजाकपुरा थाना आदमपुर वाराणसी उम्र 24 वर्ष ।

14. गोपाल चौरसिया पुत्र विनोद चौरसिया निवासी गांधी चबूतरा शिवपुरवा थाना सिगरा वाराणसी उम्र 18 वर्षे ।

15. कार्तिक बिन्द पुत्र कैलाश बिन्द निवासी गांधी चबूतरा थाना सिगरा वाराणसी उम्र 18 वर्ष।

16. किशन सोनकर पुत्र प्रभू लाल सोनकर निवासी सरायनन्दन खोजवां थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र 18 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण- (क्र0सं001 – 07 तक लार्ड आफ शीशा) (क्र0सं0 08 – 14 तक पूर्विका होटल)

1. 37000/- रू0 | 2. एक मोबाइल फोन आईफोन 17 प्रो मैक्स रंग नीला । 3. 08 अदद हुक्का मय पाइप चालू 08 । 4. नार्मल हुक्का पाइप 10 अदद । 5. हक्का फ्लेवर 55 अदद । 6. चिलम कलाण्ड 10 अदद । 7. कोल 02 अदद । 8. 550 रूपये । 9. वीवो वाई 200 ग्रे कलर का एक फोन । 10. ओप्पो 27 प्रो प्लस कलर नेवी ब्लू व 240 रूपये नगद । 11. 440 रूपये व एक मोबाइल फोन रियल मी कम्पनी रेड कलर । 12. 03 हुक्का पाड । 13. 03 हॅक्का पाइप । 14. 02 कोल । 15. 20 हुक्का फ्लेवर ।

गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. श्री शिवाकान्त मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।

2. उ0नि0 श्री पंकज पाण्डेय चौ०प्र० नगर निगम, उ0नि0 श्री सुधीर कुमार अग्रहरी, उ0नि0 श्री अभय कुमार गुप्ता, उ0नि0 श्री विनय कुमार गौतम, म०उ०नि० डाली साहू, हे0का0 मनोज राय, हे0का0 जितेन्द्र सिंह, का० मृत्युंजय, का0 जय प्रकाश, का० नागेन्द्र सिंह, हे0का0 अनन्त कुमार सिंह, हे0का0 संजय चौधरी, हे0का0 विनोद कुमार यादव, रि०का० यशवन्त सिंह नियुक्ति स्थल थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।

3. एस०ओ०जी०- टीम प्रभारी उ0नि0 श्री गौरव कुमार सिंह, उ0नि0 श्री आयुष पाण्डेय, हे0का0 भूपेन्द्र प्रताप सिंह, का0 अवनीश पाण्डेय, का0 आलोग मौर्या, का0 रमाशंकर यादव, का० अंकित मिश्रा, का0 प्रेम शंकर पटेल नियुक्ति स्थल एस०ओ०जी० कमिश्नरेट वाराणसी ।