श्री काल भैरव मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों से सुगम दर्शन कराने के नाम पर दुर्व्यवहार व अनावश्यक धनलाभ अर्जित करने वाले 11 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। दिनांक 25/05/2026 सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस बल द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत से 11 आरोपी जो श्रद्धालुओ से श्री काल भैरव मे सुगम दर्शन के नाम पर यात्रियो/दर्शनार्थियो से दुर्व्यवहार व धनलाभ अर्जन करने वालो को हिरासत पुलिस में लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है

घटना का विवरण- उ0नि0 अभय नारायण सिंह मय हमराह का० गोविन्द सिंह व रि0का0 धर्मेन्द्र थाना कोतवाली कमि० वाराणसी के साथ काल भैरव मन्दिर पर मौजूद थे कि तभी सूचना मिली कि कुछ लोग मंदिर के निकास द्वार पर भीड़ लगाकर लोगो को गुम्राह कर सुगम दर्शन कराने के नाम पर पैसा ले रहे है तथा वैवजह आने जाने वाले दर्शनार्थियो से लड़ झगड़ रहे है। जिस पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंच कर इरफान अहमंद पुत्र इकलाख अहमद निवासी सी 114/34 औरंगाबाग थाना सिगरा वाराणसी आदि 11 नफर को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया परन्तु उपरोक्त व्यक्ति मानने को तैयार नही थे, आमदा फौजदारी होने लगे । अतः शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु उक्त अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध रिपोर्ट चालानी अन्तर्गत धारा 170/126/135 भा०ना०सु०सं० में मा० न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है। संबंधित उपरोक्त व्यक्तियों के आस पास खड़े दर्शनार्थियों द्वारा अपनी धार्मिक आस्था आहत होने की बात करने लगे, जिसकी वजह से मौके पर शांति व्यवस्था प्रभावित होने की प्रबल संभावना व्याप्त हो गयी जिसकी वजह से अन्य कोई चारा नजर न आते देख यदि गिरफ्तारी नही की जाती तो अवश्य ही धार्मिक स्थल श्री काल भैरव मन्दिर वाराणसी पर मारपीट कर कोई संज्ञेय अपराध कारित करके शान्ति व्यवस्था भंग कर देते । अतएव शान्ति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत उपरोक्त इरफान अहमंद हमद पुत्र इकलाख अहमद निवासी सी 114/34 औरंगाबाग थाना सिगरा वाराणसी आदि 11 नफर को दिनांक 25.05.2026 को अंतर्गत धारा-170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार आरोपीगण का नाम-पता-

1. इरफान अहमंद पुत्र इक्लाख अहमद निवासी औरंगाबाद थाना सिगरा वाराणसी उम्र-32 वर्ष। 2. राकेश कुमार पुत्र छेदी साहू निवासी ग्राम नावा सोसो थाना रातू जनपद रांची झारखण्ड उम्र-25 वर्षे । 3. करन मौर्य पुत्र संतोष कुमार मौर्य निवासी आदमपुर वाराणसी उम्र-22 वर्ष । 4. आदर्श पुत्र हीरामन निवासी कोनिया विजयपुरा थाना आदमपुर वाराणसी उम्र-24 वर्ष । 5. मनोहर कुमार पुत्र गुलाब निवासी सतपुत्री मंदिर थाना जैतपुरा वाराणसी उम्र-24 वर्ष । 6. विष्णु शर्मा पुत्र बच्ची लाल शर्मा निवासी भुतईं इमली गोलघर थाना कोतवाली वाराणसी उम्र-30 वर्ष । 7. काजू सेठ पुत्र कैलाश सेठ निवासी औसानगंज थाना जैतपुरा वाराणसी उम्र-34 वर्ष । 8. मानवेन्द्र दूबे पुत्र रिषीकेश दूबे निवासी कोनिया अमरदैव चौराहा र्थाना आदमपुर वाराणसी उम्र-36 वर्ष । 9. सन्दीप पुत्र रामलखन निवासी कबीर चौरा कोतवाली वाराणसी उम्र-35 वर्ष । 10. जितेन्द्र मिश्रा पुत्र श्रीप्रकाश मिश्रा निवासी राजखुरापुर राजगढ़ मिर्जापुर उम्र-33 वर्ष। 11. छोटू पुत्र रामआसरे हलवाई निवासी पंचकोशी थाना सारनाथ वाराणसी उम्र-33 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक- श्री कालभैरव मन्दिर निकास द्वार थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी से, दिनांक- 25.05.2026 समय 11.30 बजे

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 अभय नारायण सिंह, चौकी प्रभारी काल भैरव थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी। 2. उ0नि0 सर्वेश कुमार यादव, थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी । 3. का0 गोविन्द सिंह, थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी । 4. रि0का0 धर्मेन्द्र, थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी ।