धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, जान से मारने की धमकी आदि से संबंधित मुकदमें में 1 अभियुक्त गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। दिनांक 25/05/2026 सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व प्रभारी निरीक्षक थाना चौक के कुशल नेतृत्व में थाना चौक पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.05.2026 को मु0अ0सं0-0060/2026 धारा 316(5),351(2) बीएनएस थाना चौक कमि0 वाराणसी से सम्बन्धित 01 अभियुक्त मयंक जायसवाल पुत्र स्व0 भगवत दास जायसवाल निवासी कटरा बाजार थाना भदोही जनपद (संत रविदास नगर) भदोही उम्र करीब 46 वर्ष को उसके फर्म कार्यालय प्रजापतिपुर सरोई रोड भदोही से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना विवरण:- दिनांक 03.04.2026 को आवेदक द्वारा थाना चौक पर, विपक्षी द्वारा कि लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक विश्वास-आधारित लेन-देन का दुरुपयोग कर 24,18,916/- (रुपये चौबीस लाख अठारह हजार नौ सौ सोलह मात्र) की धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, जान से मारनें की धमकी एवं गंभीर आपराधिक भय उत्पन्न करने के संबंध में लिखित सूचना दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में आवेदक के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चौक पर मु0अ0सं0-0060/2026 धारा 316(5),351(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना म0उ0नि0 मानसी वर्मा द्वारा ग्रहण की गयी। सुराग रसी पता रसी के क्रम में घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए व मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त मयंक जायसवाल पुत्र स्व० भगवत दास जायसवाल निवासी कटरा बाजार थाना भदोही जनपद (संत रविदास नगर) भदोही उम्र करीब 46 वर्ष को उसके फर्म कार्यालय प्रजापतिपुर सरोई रोड भदोही से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित अभियोग का विवरण – मु0अ0सं0-060/2026 धारा 316(5), 351 (2) बीएनएस थाना चौक कमि० वाराणसी ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण – मयंक जायसवाल पुत्र स्व० भगवत दास जायसवाल निवासी कटरा बाजार थाना भदोही जनपद (संत रविदास नगर) भदोही उम्र करीब 46 वर्ष ।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थानः- दिनांक 23.05.2026 को, स्थान- फर्म कार्यालय प्रजापतिपुर सरोई रोड भदोही थाना भदोही जनपद (संत रविदास नगर) भदोही ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –

1. प्रभारी निरीक्षक श्री दिलीप कुमार मिश्रा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी । 2. म0उ0नि0 मानसी वर्मा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी । 3. उ0नि0 अभिषेक कुमार त्रिपाठी थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी । 4. म0उ0नि0 मुन्नी कुमारी थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी । 5. कां0 चन्दन पाण्डेय थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी । 6. कां0 मदन कुमार थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी ।