भाजपा नेता पूर्व सांसद ने साल्हेपुर कुटी पर सुंदरीकरण कार्य का किया भूमि पूजन किया

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

प्रदेश ब्यूरो हेड : रिंकू सिंह
सगड़ी। अजमतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के कैवल्यधाम चक्रेश्वरम उमरौहा साल्हेपुर की कुटी पर पर्यटन विभाग से सुंदरीकरण के लिए रविवार को शिलान्यास व भूमि पूजन भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद डॉक्टर संतोष सिंह के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।डॉक्टर संतोष सिंह पूर्व सांसद भाजपा नेता ने साल्हेपुर की प्राचीन कुटी पर पर्यटन विभाग से 40.16 लाख धन अपने प्रयास से लाने का कार्य किया। रविवार को इसके तहत ही भूमिपूजन हुआ।इस राशी से कुटी पर एक कथागार , पर्यटन की दृष्टि से सुंदरीकरण, चारों कोनों पर लाइट व ऋषि मुनियों के चित्र से कुटी में धार्मिक माहौल का निर्माण होगा।इस अवसर पर एक समारोह भी हुआ जिसको सम्बोधित करते हुए डा.संतोष सिंह ने कहा कि इस मंदिर में आकर अजीब सी शान्ति महसूस होती है। क्षेत्र के लोगों का आना जाना अक्सर लगा रहता है।यज्ञ,कथा चलती रहती है।हमें भी लगा कि दर्शकों के बैठने के लिए अच्छी जगह होनी चाहिए।जनमानस की मांग व स्वयं की प्रेरणा से पर्यटन में प्रयास किया। सरकार के सहयोग से आज यहां विकास करने का अवसर मूर्त हुआ। उपस्थित जनों ने इस कार्य हेतु पूर्व सांसद का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर अरविन्द जायसवाल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, मनोज कुमार श्रीवास्तव, रोशन जायसवाल सहायक अभियंता पर्यटन,रामबहादुर सिंह, ब्रह्मचारी जी,शैलेश राय आदि लोग उपस्थित रहे।