घाघरा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 11 सेमी की दर्ज हुई कमी, उप जिलाधिकारी ने शहबादिया कटान क्षेत्र का किया निरीक्षण

Uncategorized

प्रदेश ब्यूरो हेड : रिंकू सिंह
आजमगढ़ सगड़ी । सगड़ी तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 11 सेमी की दर्ज हुई कमी। जलस्तर घटने से तटवर्ती क्षेत्र में लोगों ने ली राहत की सांस। उप जिलाधिकारी ने शहबादिया कटान का किया निरीक्षण दिया दिशा निर्देश। जानकारी के अनुसार रविवार को घाघरा नदी अपने तटवर्ती गावो के पास धीमी गति से कटान कर रही है। चक्की हाजीपुर,परसिया,सहबदिया, गावो के पास नदी खेती योग्य भूमि की जमीन काट रही है।अब तक बीस विगहा जमीन नदी का चुकी है।सहबदिया गाव के पास नदी खेती की जमीन काटते हुए आबादी की तरफ बढ़ रही है। यहा पर कटान को रोकने के सीमेंट के पिलर से बना त्रिकोण आकृति का परक्युपाईन किनारे पर डाला गया जिसमे झाड़ीयो को बाधा गया। जिससे किटान रुक सके लेकिन कटान नहीं रुकी।इसके बाद बोरियों में मिट्टी भर कर डाला गया। उसको भी नदी बहा ले गई फिर प्लास्टिक के गैबियान में बोरियों को भरकर डाला गया। लेकिन कटान नहीं रुकी अब बंम्बू कैरेट बनाकर बोरियों में मिट्टी भरकर डालने की तैयारी चल रही है ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पत्थर नहीं डाला जायेगा । तब तक कटनन नहीं रुकेगी वहीं उप जिलाधिकारी सगड़ी संजीव राय व सगड़ी तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी ने सहबदिया कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया इस दौरान बाढ खंड एस डी ओ को कटान रोकने के लिए तेजी से कार्य करने के लिए निर्देशित किया।

घाघरा नदी का जलस्तर-

डिघिया गेज पर जलस्तर खतरा विंदु 70.40 सेंटीमीटर से 14 सेंटीमीटर नीचे है। डिघिया गेज पर 2 4 घंटे में 11 सेंटीमीटर का घटाव दर्ज किया गया है वहीं बदरहुआ गेज पर 24 घण्टे में 11 सेन्टीमीटर का घटाव दर्ज की किया गया है।आजमगढ़ जिले के सगड़ी क्षेत्र के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में 3 दिनो से बढ़ाव होने के बाद आज घट रहा है। घाघरा नदी का जलस्तर घटने से कटान भी धीमी गति से हो रही है देवारा वासी दहशत में है बदरहुआ गेज पर शनिवार को शाम 4 बजे नदी का जल स्तर 71.05 मीटर पर रहा‌। रविवार की शाम 4:00 बजे जल स्तर 70.94 मीटर पर है‌।बदरहुआ गेज पर 24 घंटे में 11 सेंटीमीटर का घटाव जलस्तर में हुआ है । बदरहुआ गेज पर न्यूनतम जलस्तर 70. 25 मीटर है बदरहुआ गेज का खतरा बिंदु 71.68 मीटर से 74 सेमी नीचे बह रही है। अधिकतम जलस्तर 73.52 मीटर है। डिघिया गेज पर शनिवार की शाम 4:00 बजे जलस्तर 70.37 मीटर पर रहा। रविवार की शाम 4:00 बजे 70.26 मीटर पर है। तो वहीं पर डिघिया गेज पर 11 सेंटीमीटर जलस्तर में घटाव हुआ है न्यूनतम जलस्तर 68.90मीटर है।डिघिया गेज का खतरा बिंदु 70.40 मीटर से 14 सेमी निचे बह रही है अधिकतम जलस्तर 72. 59 मीटर पर है। घाघरा नदी में जलस्तर घटने तटवर्ती गावो के लोग फिलहाल राहत महसुस कर रहे है। फिलहाल खतरा अभी टला नहीं है जलस्तर के घटने, बढ़ने का क्रम अभी जारी रहेगा।