विद्यालयों की बदहाल व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, तीन दिन में सुधार के निर्देश
(गाजीपुर)।
जखनियांब्लॉक सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं की खराब स्थिति पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। बैठक में पेयजल, शौचालय, जलभराव, खेल मैदान और अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान पता चला कि कई विद्यालयों में पेयजल, शौचालय और जलनिकासी की समस्याएं बनी हुई हैं। इस पर अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तीन दिन के भीतर व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी कार्यों को निर्धारित बजट और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए कहा गया।
बैठक में विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं, मॉडल तालाब, खेल मैदान, आवास एवं अन्य विकास योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।




