उत्तराखंड संवाददाता – ईश्वर सिंह
खटीमा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकरपुर चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वनखंडी मंदिर के पास चकरपुर से एक युवक को 2.90 ग्राम अवैध स्मैक यानी हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान 25 वर्षीय योगेश गिरी, निवासी नौगावनाथ, खटीमा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई चकरपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी टीम में कांस्टेबल जगदीश चन्द्रा और सुभाष पांडेय शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।




