सत्यवान सिंह चौहान
एटा, 18 अक्टूबर 2026, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, भारत सरकार के मा0 सदस्य हरदीप सिंह गिल ने आज जनपद एटा भ्रमण के दौरान निरीक्षण भवन में जिला पंचायत राज विभाग,नगरीय निकाय से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके उपरांत निरीक्षण भवन में आयोजित बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी, नगरीय निकायों के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सफाई व्यवस्था तथा सफाई कर्मचारियों से संबंधित विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तदोपरांत ग्रीन गार्डन, ठंडी सड़क, एटा में भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव दिवस के अवसर पर वाल्मीकि समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह एवं वाल्मीकि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मा0 सांसद, हाथरस अनूप प्रधान वाल्मीकि सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों एवं शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता और शिक्षा के प्रसार का संदेश दिया गया।




