संवाददाता : सत्यवान सिंह चौहान
एटा/मारहरा: जनपद एटा के ब्लॉक मारहरा अंतर्गत ग्राम रसूलपुर गढोली (मिरहची) में संदिग्ध बीमारी से अब तक लगभग 17 लोगों की मृत्यु और करीब 350 ग्रामीणों के बीमार होने के दावे के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ की अपेक्षानुरूप कांग्रेसजनों एवं कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल माननीय श्री विवेक बंसल जी पूर्व एम एल सी के नेतृत्व गांव का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से संक्रामक रोग की रोकथाम के लिए दो फॉगिंग मशीनें भी क्षेत्र को प्रदान की जा रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि संदिग्ध बीमारी के कारण गांव में भय एवं चिंता का माहौल है। समुचित चिकित्सा सुविधा न मिलने के कारण लोग एटा, आगरा और अलीगढ़ के निजी अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर हैं, जिससे प्रभावित परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। माननीय श्री विवेक बंसल जी पूर्व एमएलसी एवं कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से निम्नलिखित मांगें की हैं—विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तत्काल गठित कर गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाए; गांव के प्रत्येक घर का स्वास्थ्य सर्वेक्षण कराकर बीमार लोगों की पहचान की जाए और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया जाए; बीमारी के वास्तविक कारणों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा डेंगू, मलेरिया एवं अन्य संभावित संक्रमणों की जांच सुनिश्चित की जाए; स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, जलभराव की रोकथाम एवं मच्छरों से बचाव के लिए तत्काल विशेष अभियान चलाया जाए; मृत्यु से प्रभावित परिवारों की स्थिति का सत्यापन कराकर उचित आर्थिक मुआवजा एवं आवश्यक सहायता प्रदान की जाए; जांच में स्वास्थ्य सेवाओं या प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए; तथा स्थिति सामान्य होने तक चिकित्सा टीम की नियमित तैनाती एवं दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जनता का जीवन अनमोल है—हर पीड़ित को समय पर इलाज, हर प्रभावित परिवार को सहायता और बीमारी के वास्तविक कारणों का पता लगाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ उचित कदम उठाने की अपेक्षा की है।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल:
श्री विवेक बंसल, पूर्व एम.एल.सी हाजी आशिक हुसैन भोले,अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी-एटा,विनीत पारासर वाल्मीकि अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी-एटा,श्री अनिल कुमार सोलंकी, पूर्व कार्य. अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी-एटा,श्रीमती तारा राजपूत, सदस्य अ०भा० कांग्रेस कमेटी, पूर्व वि०सं०प्रत्याशी .डा० शेख गुल मोहम्मद,प्रदेश उपाध्यक्ष,चिकित्सा प्रकोष्ठ डा० पवन यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष, चिकित्सा प्रकोष्ठ,डा० सलमान, प्रदेश सचिव, चिकित्सा प्रकोष्ठ डा० नेम कुमार शाक्य,अध्यक्ष, जिला कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ एटा,डा० हलीम अध्यक्ष,जिला कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ-लखनऊ. अरुणेश गुप्ता वरिष्ठ नेता,सोहन लाल वर्मा जिला अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज संगठन,संजीव गुप्ता जिला अध्यक्ष सेवा दल, जितेंद्र राजपूत पूर्व जिला महासचिव,बबलू सागर,राजपाल वर्मा प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग कांग्रेस,गंगा सहाय लोधी पूर्व जिला अध्यक्ष,एकेश लोधी पूर्व जिला अध्यक्ष शामिल रहे ।




