25 साल पहले घर छोड़ चुकी पहली पत्नी पर ताला तोड़कर घुसने का आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार।
रसड़ा (बलिया)। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के खिरौली गांव निवासी रामविलास पासवान ने अपनी पूर्व पत्नी और एक अन्य महिला पर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसने, गाली-गलौज और मारपीट का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
रामविलास पासवान पुत्र स्व. रामकृत पासवान के अनुसार, करीब 25 वर्ष पूर्व उनका विवाह गाजीपुर निवासी संतोषी से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ वर्षों बाद उनकी पत्नी घर के गहने-जेवर लेकर मायके चली गई थी। बाद में संपत्ति में हिस्सा मांगने को लेकर न्यायालय में मुकदमा भी हुआ। पीड़िता के पिताजी भी उस समय जीवित थे बहु को रखने को भी तैयार थे लेकिन नहीं आई सात आठ वर्ष के बाद पिता ने बेटे के दूसरी शादी सुभद्रा ग्राम माधोपुर रसड़ा बलिया से कर दिया
पीड़ित का आरोप है कि शनिवार सुबह करीब छह बजे, जब उनकी वर्तमान पत्नी मायके गई हुई थी, तभी पूर्व पत्नी संतोषी घर पहुंची और दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गई। विरोध करने पर संतोषी और पाटीदार की महिला राजेश्वरी देवी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया।
रामविलास पासवान ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई के संबंध में जानकारी सामने आना बाकी है।




