प्रदेश ब्यूरो हेड : रिंकू सिंह
आजमगढ़ सगड़ी । सगड़ी तहसील के जीयनपुर कस्बा में रविवार की शाम को निकला चेहल्लुम का जुलूस अपनी पुरानी रवायात के मुताबिक निकाला गया।जुलूस निकालने से पूर्व मजलिस में मौलाना ने कर्बला की जंग की दास्तान सुनाया।कर्बला में शहीद इमाम हुसैन और उनके साथियों को याद कर मजलिस में बैठे लोग रोने लगे।कुरैश नगर से नौहा पढ़कर कर्बला मैदान से जुलूस लढ्ढा शाह मजार से होते हुए चुनूगपार मोड़,समता नगर,जीयनपुर चौक पर रुका। चौक पर हुसैन की शहादत पर मातम किया गया। जुलुस अलम और ढोल ताशों के साथ आजाद नगर होते हुए कर्बला के मैदान में जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान क्षेत्र अधिकारी देशराज सिंह व जीयनपुर कोतवाल संजय सिंह ने जगह-जगह पुलिस की तैनाती की और स्वयं जुलूस के साथ निगरानी करते चल रहे थे। इस दौरान मुख्य मार्ग पर एक घंटा आवागमन बाधित रहा जीयनपुर पुलिस ने शांति पूर्वक जुलूस को कड़ी मशक्कत के साथ सम्पन्न कराया जुलूस में मुख्य रूप से नेहाल मेंहदी,जीशान मेंहदी,आदिल अब्बास,जफर इमाम,शहजान मेंहदी,नसीम अब्बास,अजहर अली,कैसर अली,ज़ैद अली,आसिफ़ खान,तसुव्वर अली,अयाज़ अब्बास,सज्जाद,आमिर, रज़ा, लोग आदि रहे।




