संवाददाता : अभय चंद गुप्ता
सरायमीर (आजमगढ़) 5 जून । नवनिर्माण हिंदू रक्षक फाउंडेशन की जिला इकाई आजमगढ़ द्वारा उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज का जन्मोत्सव गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ऐतिहासिक एवं पौराणिक महर्षि दुर्वासा ऋषि धाम में जिला अध्यक्ष प्रदीप राय तथा महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष प्रतिभा राय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से सुंदरकांड पाठ के साथ हुई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की उन्नति, जनकल्याण तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इसके उपरांत जन्मोत्सव के अवसर पर केक काटकर खुशियां साझा की गईं तथा श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन, कानून व्यवस्था एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित नेतृत्व के प्रतीक हैं। जिनके कार्यों से प्रदेश और देश को नई दिशा मिली है। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री अनिल राय, प्रदेश मंत्री विनोद सिंह, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, जिला मंत्री सुनील गौड़, राजकुमार सोनी, विमलेंद्र सिंह, सुनील सोनी, महिला प्रकोष्ठ की जिला संयोजिका लक्ष्मीना सोनी, जिला मंत्री मंजू सिंह, प्रज्ञा सिंह ,सहित आदि लोग उपस्थित थे।




