संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी।दिनांक 04/06/2026 सहायक पुलिस आयुक्त, चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना जैतपुरा के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा थाना जैतपुरा पर दिनांक- 03/06/2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0- 0128/2026 धारा- 137(2) BNS से सम्बन्धित अपहृत/गुमशुदा बालक उम्र 16 वर्ष को मुम्बई से सकुशल बरामदकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया ।
घटना का विवरण:
वादी मुकदमा ने दिनांक 03/06/2026 को लिखित सूचना दिया की उसका नाबालिग भाई दिनांक 31/05/2026 को बिना बताये घर से कहीं चला गया है। इस सूचना पर थाना जैतपुरा पर मु0अ0सं0- 0128/2026 धारा- 137(2) BNS पंजीकृत किया गया। जिसके क्रम में थानाध्यक्ष श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह के आदेश व निर्देश के क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा उपरोक्त बालक की तलाश हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज व अन्य संसाधनों की सहायता से उक्त गुमशुदा/ बालक को महज एफ0आई0आई0 की सूचना के 24 घण्टे के अन्दर मुम्बई से तलाश कर उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम : –
थानाध्यक्ष श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी। उ0नि0 प्रशान्त शिवहरे, चौकी प्रभारी चौकाघाट, थाना जैतपुरा कमिश्नरेट वाराणसी। हे0का0 कुलदीप सिंह, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी। का0 इंदल चौहान, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी।




