संवाद दाता:-सलीम जावेद
दिनांक 04.06.2026 को समय लगभग 10:25 बजे दशाश्वमेध घाट पर स्नान के दौरान तीन व्यक्ति गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे । उक्त घटना के दौरान घाट पर ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मी हेड कांस्टेबल नीरज राय होमगार्ड अश्वनी कुमार द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए स्थानीय नाविकों की सहायता से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य करते हुए तीनों व्यक्तियों को सकुशल गंगा नदी से बाहर निकाल लिया गया ।
बचाए गए व्यक्तियों का विवरण निम्नवत है—
राजन तिवारी पुत्र अखिलेश तिवारी, निवासी जनपद गढ़वा, झारखंड उम्र लगभग 21 वर्ष । हिमांशु चौबे पुत्र बसंत कुमार चौबे, निवासी तिवारी महरतिया, जनपद गढ़वा, झारखंड, उम्र लगभग 19 वर्ष । संदेश चौबे पुत्र स्वर्गीय संजय चौबे, निवासी जनपद गढ़वा, झारखंड उम्र लगभग 22 वर्ष ।
घटना में बचाए गए तीनों व्यक्तियों की स्थिति सामान्य है तथा वर्तमान में वे पूर्णतः सुरक्षित एवं स्वस्थ हैं । समय रहते पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय नाविकों द्वारा किए गए त्वरित एवं सराहनीय प्रयासों से संभावित अप्रिय घटना को टाल दिया गया । स्थानीय पुलिस व जल पुलिस द्वारा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत लगातार सतर्क निगरानी की जा रही है ।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
निरीक्षक श्री सुधीर कुमार त्रिपाठी, प्रभारी जल पुलिस, कमिश्नरेट वाराणसी । मु0आ0 नीरज राय, जल पुलिस, कमिश्नरेट वाराणसी । होमगार्ड अश्वनी कुमार, जल पुलिस, कमिश्नरेट वाराणसी ।




