थाना आदमपुर पुलिस द्वारा बैग व रुपया छीन कर भागने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, छीना हुआ रुपया शत प्रतिशत 22,200/- बरामद

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी।दिनांक 04/06/2026 सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक आदमपुर के नेतृत्व में थाना आदमपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना आदमपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0- 103/2026, धारा 304(2), 317(2) बीएनएस थाना आदमपुर से संबंधित अभियुक्त विनोद डोम पुत्र स्व० मांझी डोम निवासी हरिजन बस्ती राजघाट थाना आदमपुर उम्र 24 वर्ष को काशी स्टेशन के निर्माणाधीन पार्किंग के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से शत प्रतिशत छीना हुआ रुपया 22,200/- बरामद। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना आदमपुर पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः-                                                   

वादी द्वारा लिखित तहरीर में बताया गया कि दिनांक 03/06/2026 को दोपहर 12 बजे करीब मैं अपने दूध का फेरी करके घर लौट रहा था। तभी एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मेरे हाथ से पैसो का बैग जबरजस्ती छीन कर भाग गया उस बैग में मेरा लगभग 22,000/- रू0 व दूध करोबार की एक डायरी व मेरा आधार कार्ड था वादी के प्रार्थना पत्र व घटित घटना के आधार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर थाना आदमपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

अभियुक्त से पूछतांछ तथा सम्बन्धित अभियोगी काविवरण-

अभियुक्त विनोद डोम उपरोक्त जुर्म स्वीकार करते हुए बार बार अपनी गलती की मांफी मांग रहा है। मु0अ0सं0- 103/2026, धारा 304 (2), 317 (2) बीएनएस थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तार करने वाली टीमः –

1. श्री विमल कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी। 2. उ0नि0 प्रशान्त कुमार पाण्डेय थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी। 3. उ0नि0 सौरभ सिंह थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी। 4. उ0नि0 शत्रुघन सिंह थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी। 5. हे0का0 नरेन्द्र यादव थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी। 6. का0 वीरसेन सिंह थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी। 7. रि0का0 अमरेश कुमार थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी