थाना सिगरा पुलिस द्वारा 69 पाउच अवैध विंडीज लाइम देशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी।दिनांक 04/06/2026 सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा क्रमशः मु0अ0सं0- 0233/2026 व मु0अ0सं0 0234/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. अनिल सिंह पुत्र स्व0 राज नारायण सिंह, निवासी ग्राम चारु, पोस्ट-हिरामनपुर, थाना सिंधौरा, जनपद वाराणसी उम्र करीब 55 वर्ष, 2.प्रभु नारायण सिंह पुत्र स्व0 वंशनारायण सिंह, निवासी ग्राम मोहिनीडीह, पोस्ट- रुपचन्दपुर, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी उम्र करीब 47 वर्ष को फातमान रोड से कमला नगर जाने वाले रोड थाना सिगरा क्षेत्र से दिनांक 04/06/2026 को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का विवरणः- दिनांक 04/06/2026 को थाना सिगरा पुलिस को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुआ कि फातमान रोड से कमलानगर मार्केट पर जाने वाले रोड पर दो व्यक्ति बोरे में देशी दारु लिये चन्दुआ सट्टी सब्जी मण्डी की ओर जा रहे हैं । अगर जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है । मुखबिर की सूचना पर कमलानगर मार्केट जाने वाले रास्ते पर पहुँचे कि मुखबिर खास द्वारा दोनों व्यक्ति जिसके हाथ में बोरा था कि तरफ इशारा करके बताया कि ये दोनों वही व्यक्ति हैं जो दारू लेकर जा रहा है पुलिस वाले उन व्यक्तियों की ओर गये तो वे दोनों हकपका गये और भागने का प्रयास किये परन्तु पुलिस वालों द्वारा कुछ दूरी पर उन दोनों को पकड़ लिया गया । जामा तलाशी लेते हुए उन दोनों व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो दोनों ने अपना- अपना नाम क्रमशः 1. अनिल सिंह पुत्र स्व0 राज नारायण सिंह, निवासी ग्राम चारु, पोस्ट-हिरामनपुर, थाना सिंधौरा, जनपद वाराणसी उम्र करीब 55 वर्ष, 2.प्रभु नारायण सिंह पुत्र स्व0 वंशनारायण सिंह, निवासी ग्राम मोहिनीडीह, पोस्ट- रुपचन्दपुर, थाना- चोलापुर, जनपद वाराणसी उम्र करीब 47 वर्ष बताया । पकड़े गए व्यक्तियों के हाँथ में एक-एक बोरा है, जिसे खोलकर देखा गया, जिसमें विंडीज लाइम देशी शराब (मसाला) के कई पाउच मिले, जिसे गिनती करने पर क्रमशः 47 पाउच व 22 पाउच कुल 69 पाउच पाया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता व उम्र-
अनिल सिंह पुत्र स्व0 राज नारायण सिंह, निवासी ग्राम चारु, पोस्ट-हिरामनपुर, थाना सिंधौरा, जनपद वाराणसी उम्र करीब 55 वर्ष के कब्जे से 47 पाउच देशी शराब । (सम्बन्धित अभियोग मु0अ0सं0 0233/2026)
प्रभु नारायण सिंह पुत्र स्व0 वंशनारायण सिंह, निवासी ग्राम मोहिनीडीह, पोस्ट- रुपचन्दपुर, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी उम्र करीब 47 वर्ष के कब्जे से 22 पाउच देशी शराब । (सम्बन्धित अभियोग मु0अ0सं0 0234/2026)

गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम –
श्री शिवाकान्त मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
उ0नि0 श्री विकास सिंह चौ0प्र0 रोडवेज थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
हे0का0 उमेश चन्द्र भारती थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
हे0का0 मनीष राय थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
हे0का0 जितेन्द्र सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
कां0 मृत्युन्जय सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी