संवाददाता : सत्यवान सिंह चौहान
एटा – दून पब्लिक स्कूल एटा दिनांक 5/ 11/ 26 को विद्यालय का वार्षिकोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एम. अरुणामोलि जी, एसएसपी डॉ.इलामारन जि., प्रधानाचार्य विश्वनाथ पाण्डेय एवं विद्यालय प्रबंधक ग्रीश सहानी एवं राकेश वार्ष्णेय के द्वारा गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया । तत्पश्चात अध्यापक व छात्रों द्वारा तैयार आर्ट एंड क्राप्ट गैलरी तथा उद्घाटन किया गया । अतिथि सदर विधायक एटा डेविड वर्मा,चेयरमैन प्रतिनिधि एटा पंकज गुप्ता को पटका पहनाकर स्वागत किया गया l कार्यक्रम के अंतर्गत , मुन्नाभाई एम बी.बी एस, कश्मीरी फोक, पंजाबी भांगड़ा , बंगाली डांस धुनची , पिरामिड फारमेशन, आदि सभी की बहुत सुन्दर प्रस्तुति रही, रानी लक्ष्मीबाई , छत्रपति शिवाजी ने लोगों में देश भक्ति का उत्साह भरा , नन्हे मुन्ने छात्रों ने कई मनमोहक कार्यक्रमों से दर्शाको को भाव विभोर किया । काली डांस रामायण और शांति दूत संवाद ने वातावरण को आध्यात्म ने भर दिया । कक्षा 12 आयुष के शिशुपाल वध कविता पाठ ने दर्शको को मुग्ध दिया ।दर्शको ने तालियों के साथ छात्रों का उत्साह वर्धन किया । कार्यक्रम के दौरन 2025 – 2026 के टॉपर्स व स्पोर्ट टॉपर्स , आर्ट , संगीत , नृत्य और पहेली (पजल मास्टर )कलाकारों को सम्मानित किया गया । युवा डिजिटल नवप्रवर्तक पुरस्कार शैक्षणिक सत्र 2026–27 कक्षा 12 शुभम कुशवाह को दिया गया , ‘कला उत्सव ‘ लोकगीत प्रतियोगिता में मंडल के लिए चुने गये कलाकारों को सम्मानित किया गया ।मुख्य अतिथि ने विद्यालय की प्रगति और उपलब्धियों की चर्चा करते हुये अपने वक्तव्य में छात्रों एवं विद्यालय की सराहना करते हुए छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
एटा जिले में शिक्षा के उठते स्तर को प्रसन्नता प्रकट की । तत्पश्चात विद्यालय प्रबन्धक ग्रीश सहानी ने कहा आजकल छात्रों का विकास सिर्फ पुस्तकों तक ही सीमित नहीं रह गया है अतः जरूरी है हर तरह की शिक्षा से छात्रों का सर्वांगीण विकास ,विद्यालय समिति, अभिभावक गण व शिक्षकों के सहयोग से विधालय को बुलंदियों तक पहुंचाने का प्रयास निरन्तर किया जा रहा हैं। सभी को शानदार टीम वर्क , सहयोग और सुव्यथितित कार्य के लिए प्रेरणात्मक शब्दों से उत्साह का संहार किया। विद्यालय प्रधानाचार्य विश्वनाथ पाण्डेय जि. ने स्कूल की प्रगति पर प्रकाश डाला और उन्होंने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को राष्ट्र का भविष्य बताते हुए उनकी भूमिका पर जोर दिया सभी अतिथियों का स्वागत ,सम्मान क्रमशा : राधा कृष्ण का पटका पहनाकर, पौध प्रदान कर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके किया गया। प्रधानाचार्य विश्वनाथ पाण्डेय ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आये सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। सभी माता पिता अपने बच्चों की शानदार बहुमुखी प्रतिभा व भावनात्मक प्रस्तुति से गद् गद – हो उठे । चारों ओर प्रसन्नता, खुशी व हर्षोल्लास का वातावरण रहा । इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य श्री विश्वनाथ पाण्डेय , विद्यालय प्रबंधक , तरुण वार्ष्णेय, वरुण वार्ष्णेय, प्रसून वार्ष्णेय , चिराग वार्ष्णेय , परीक्षित वार्ष्णेय, लक्ष्य वार्ष्णेय व समस्त वार्ष्णेय परिवार , समस्त शिक्षक गण ,कर्मचारी गण मौजूद रहे।




