80वें स्वतंत्रता दिवस पर जय हिन्द मानवाधिकार एसोसिएशन वाराणसी का भव्य आयोजन

Social

संवाद दाता:- नियाज खान 

वाराणसी। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जय हिन्द मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और भाईचारे का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज़की मुख्तार रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जमील अहमद ने की। कार्यक्रम का संचालन जुबैर आदिल द्वारा किया गया।

ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद समाज एवं क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभिन्न लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राशिद अली, मोहम्मद फतेह, मंसूर अंसारी, अब्दुल करीम, तुफैल अख्तर, मदनलाल, रेयाज खान और जमालुद्दीन सहित अनेक गणमान्य लोग एवं बच्चे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया।

जय हिन्द मानवाधिकार एसोसिएशन का यह आयोजन देशभक्ति की भावना और सामाजिक एकता के संदेश के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ।