संवाददाता : अभय चंद गुप्ता
निजामाबाद आजमगढ़ । निजामाबाद तहसील में इन दिनों प्रशासनिक कार्यशैली और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सरल स्वभाव और जनहितैषी कार्यशैली के कारण क्षेत्रीय जनता के बीच लोकप्रिय बने हुए हैं। उपजिलाधिकारी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से अपने कार्यालय कक्ष में बैठकर जनता दरबार लगाते हैं। जहां वे आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनते हैं। प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हैं। और स्वयं भी पूरे प्रकरण की निगरानी करते हैं। जनसमस्याओं के निराकरण में नवागत नायब तहसीलदार राहुल कुमार सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका देखी जा रही है। वे क्षेत्र में जाकर समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण करते हैं तथा अपनी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंपते हैं। जिसके आधार पर आवश्यक निर्णय लेकर समस्याओं का निस्तारण कराया जाता है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है।कि उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के नेतृत्व में तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पहले से अधिक पारदर्शी और जनहितकारी हुई है। आम नागरिक अब बिना किसी संकोच के अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रख रहे हैं। और उन्हें समयबद्ध समाधान भी प्राप्त हो रहा है। तहसीलदार चमन सिंह राना अपनी सुलझी हुई कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। वहीं नायब तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी भी अपने व्यवहार और कार्यकुशलता से लोगों का विश्वास जीत रहे हैं। हाल ही में कार्यभार संभालने वाले नायब तहसीलदार राहुल कुमार सिंह भी अपनी सक्रियता और सहज स्वभाव के कारण चर्चा में हैं।




