संवाद दाता:-सलीम जावेद
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी के निधन पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गहरा दुख जताया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि राम गोविंद चौधरी समाजवादी आंदोलन से जुड़े समर्पित नेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजवादी विचारधारा और संघर्ष को समर्पित कर दिया। वह समाजवाद की पहचान बनाने वाली पीढ़ी के प्रमुख नेताओं में शामिल थे और पूरी जिंदगी संघर्ष करते रहे।
अखिलेश यादव ने कहा कि राम गोविंद चौधरी अपनी बात बेहद प्रभावी तरीके से रखते थे। उनके निधन से समाजवादी आंदोलन और समाजवादी पार्टी को बड़ी और अपूरणीय क्षति हुई है। उनके जाने से पूरे समाजवादी परिवार में शोक है।
उन्होंने कहा कि राम गोविंद चौधरी का समाजवादी आंदोलन में अहम योगदान रहा। उनके निधन से पार्टी और आंदोलन को हुई इस क्षति की भरपाई करना आसान नहीं होगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाजवादी परिवार राम गोविंद चौधरी के शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस मुश्किल समय में हिम्मत देने की कामना की।




