सगड़ी में भाजपा से डॉ. ओंकार राय की दावेदारी मजबूत, हाईटेक विकास मॉडल से बदलेंगे पूर्वांचल की तस्वीर

स्थानीय समाचार

नेशनल खबर 9 से आजमगढ़ मंडल ब्यूरो चीफ रामनरायन राय उर्फ बबलू राय:

पूर्व STPI महानिदेशक और BHU से पीएचडी डॉ. राय ने युवाओं के लिए रखा स्टार्टअप, खेल, कौशल और रोजगार का विजन

आजमगढ़ जनपद के 345-सगड़ी विधानसभा में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता डॉ. ओंकार राय का नाम भावी प्रत्याशी के रूप में चर्चा में है। मूल रूप से मऊकुतुबपुर निवासी डॉ. राय उच्च शैक्षणिक योग्यता, राष्ट्रीय प्रशासनिक अनुभव और आधुनिक विकास की सोच रखने वाले व्यक्तित्व हैं।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से सांख्यिकी में पीएचडी डॉ. ओंकार राय भारत सरकार के सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के पूर्व महानिदेशक, आईटी/आईटीईएस के पूर्व विकास आयुक्त तथा ओडिशा सरकार के स्टार्टअप ओडिशा के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं।

वर्तमान में IDEA & STARTUP PURV के संस्थापक के रूप में वह सगड़ी और पूर्वांचल में युवाओं को स्टार्टअप, नवाचार, खेल, कौशल विकास और उद्यमिता से जोड़ने की पहल कर रहे हैं। उनकी विकास परिकल्पना में तकनीक आधारित शिक्षा, रोजगार के नए अवसर, युवा नेतृत्व और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना प्रमुख है।

डॉ. ओंकार राय का विजन है कि समृद्ध सगड़ी, समृद्ध पूर्वांचल और विकसित भारत के संकल्प को युवा शक्ति और आधुनिक तकनीक के माध्यम से साकार किया जाए। अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में सगड़ी से ऐसे अनुभवी और तकनीकी दृष्टि रखने वाले चेहरे पर भरोसा जताएगी?