बिलरियागंज में अज्ञात युवक का शव मिलने से मची सनसनी, इलाके में दहशत:

CRIME

नेशनल खबर 9 से आजमगढ़ मंडल ब्यूरो हेड रामनरायन राय उर्फ बबलू राय

बिलरियागंज में अज्ञात युवक का शव मिलने से मची सनसनी, इलाके में दहशत

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना अंतर्गत बिलरियागंज-भीमबर मार्ग पर काँखभार गांव के पिपराहा मोड़ के पास मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीण जब शौच के लिए घरों से बाहर निकले तो सड़क किनारे युवक का शव देखकर सन्न रह गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई।

सूचना मिलते ही बिलरियागंज थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर काफी देर तक उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया।

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।