संवाददाता : धीरेन्द्र पाण्डेय
बस्ती जनपद के विकास खंड हरैया अंतर्गत ग्राम पंचायत इमिलियाधीश के राजस्व गांव बेनीपुर में स्थित सामुदायिक शौचालय को अज्ञात चोरों द्वारा निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात लोगों ने सामुदायिक शौचालय के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां लगे बिजली के बोर्ड, लाइट, टोटी तथा बिजली के तारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है और स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि सामुदायिक शौचालय गांव के लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया है, लेकिन इस तरह की घटनाओं से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और ग्रामीण प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद लगाए हुए हैं।” “सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले आखिर कौन हैं? क्या प्रशासन दोषियों तक पहुंच पाएगा? इस मामले पर हम लगातार नजर बनाए हुए हैं।”




