प्रदेश ब्यूरो हेड : रिंकू सिंह
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली के रघुनंदन नगर ग्राम अहिरौली की विवाहिता किरन ने अपने मायके में गुरुवार की देर शाम साड़ी का फंदा बना पंखे के चूल्ले से लटक कर जान दे दी।इसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।जीयनपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर जीयनपुर कोतवाल संजय सिंह पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को जानकारी दी फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर नमूना एकत्रित किया किरन कुमारी पुत्री लक्ष्मी राम उम्र 26 साल की शादी अक्टूबर 2023 में रौनापार थाना क्षेत्र के निबियहवा गांव में हुई थी। उसके पास 2 साल की एक बच्ची भी है। शादी के कुछ दिन बाद ही उसका पति से विवाद हो गया। विवाद के बाद लगभग एक वर्ष से वह अपने मायके रघुनंदन नगर अहिरौली में ही रहती थी। गुरुवार को लगभग 6:00 बजे सायं काल कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर पंखे के चूल्हे में साड़ी का फंदा बनाकर लटक गई। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ठेला चलाते हैं। शाम को लगभग 6:30 बजे वह घर पहुंचे तो किरन को आवाज लगाया। उसका कहीं पता नहीं चला तो कमरे में झांक कर देखा। अंदर का नजारा देखकर वह सन्न रह गए।शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी देशराज सिंह मौके पर पहुंच गए। जीयनपुर कोतवाल ने फोरेंसिक टीम को जानकारी दी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम विधिक कार्रवाई में जुटी है। मायके में विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से परिवार में कोहराम मचा है। वह तीन भाई और तीन बहनों में चौथे नंबर पर थी।




