सावन मेले की तैयारियों का डीसीपी-एडीसीपी ने लिया जायजा, मार्कण्डेय महादेव में किया जलाभिषेक

EXCLUSIVE

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। सावन मेले की तैयारियों के मद्देनजर शनिवार को कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर का डीसीपी प्रमोद कुमार और एडीसीपी लिपि नगायच ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई और शौचालय व्यवस्था का निरीक्षण किया। यातायात प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया।निरीक्षण के बाद दोनों अधिकारियों ने मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

डीसीपी प्रमोद कुमार और एडीसीपी लिपि नगायच ने जलाभिषेक भी किया। मंदिर के मुख्य पुजारी मुन्ना गुरु ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। सावन मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। इस दौरान मुन्ना गुरु, लालू गिरी, अजय गिरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।