थाना लक्सा पुलिस टीम द्वारा ऑनलाइन जुआ खेलने वाले 2 अभियुक्तगण गिरफ्तार कब्जे से कुल 2190/- रुपये व 1 एण्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व थानाध्यक्ष लक्सा के कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर थाना लक्सा पुलिस टीम द्वारा सूरजकुण्ड पोखरे के पास थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी से 02 जुआरियों को भाग्यलक्ष्मी एप के माध्यम से ऑनलाइन जुआ खेलते हुए मौके से पकड़ लिया गया। जिनके कब्जे से कुल 2190/- रूपये व 01 एण्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद हुआ। अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर थाना लक्सा लाया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः – दिनांक 01.08.2026 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सूरज कुण्ड पोखरा के किनारे पेड़ के नीचे चबूतरे पर दो व्यक्ति मोबाइल में भाग्य लक्ष्मी एप के माध्यम से ऑनलाइन जुआ खेल व खेलवा रहे है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते है मुखबिर खास की इस सूचना पर विश्ववास कर हम पुलिस बल मुखबिर खास को साथ लेकर सूरजकुण्ड पोखरे के पास पहुँचे मुखबिर ने दूर ही से ही इशारा कर बताया कि यह वही व्यक्ति है जो ऑनलाइन जुआ खेल व खेलवा रहे है व इशारा कर मौके से हट बढ़ गया तत्पश्चात हम पुलिस वाले हिकमत अमली से एक बारगी दबिश देकर कर उक्त दोनों व्यक्तियो को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम क्रमशः मोहित गुप्ता पुत्र महेश कुमार गुप्ता पता डी 56/21 ई. जड्दूमण्डी थाना लक्सा वाराणसी उम्र करीब 42 वर्ष बताया दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम नवनीत चौरसिया पुत्र गोपाल प्रसाद चौरसिया पता डी 54/69 जददूमण्डी थाना लक्सा वाराणसी उम्र करीब 42 वर्ष बताया। अभियुक्तगण उपरोक्त के कब्जे से 2190/- रूपये व 01 एण्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-074/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी/बरादमगी करने वाली पुलिस टीम  –

1. थानाध्यक्ष उ0नि0 श्री राजू कुमार थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी। 2. उ0नि0 श्री घनश्याम मिश्रा चौकी प्रभारी औरंगाबाद थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणर्स। 3. का0 लक्ष्मण कुमार थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी। 4. का0 रामकिशुन थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी।