थाना चितईपुर पुलिस द्वारा अपहरण करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार,अपहृता सकुशल बरामद

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी।दिनांक 23/03/2026 सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के कुशल नेतृत्व में, थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा थाना चितईपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 072/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/87 बीएनएस थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त रितेश शर्मा पुत्र स्व0 राजेश शर्मा निवासी नेवादा सुन्दरपुर थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार कर अपहृता को अखरी बाइपास से सकुशल बरामद किया गया ।

घटना का विवरण- थाना चितईपुर पर प्रार्थी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 22/03/2026 को रितेश शर्मा अपने साथियों रवि, निहाल एवं शुभम पटेल के साथ प्रार्थी के घर आया। प्रार्थी के अनुसार, रितेश शर्मा का उसकी बहन से पूर्व से प्रेम संबंध है। उक्त बात को लेकर रितेश शर्मा द्वारा प्रार्थी एवं उसकी माता के साथ गाली-गलौज की गई तथा विरोध करने पर अपने साथियों के साथ मारपीट की गई। साथ ही, रितेश शर्मा द्वारा प्रार्थी की बहन को अपने साथ लेकर चला गया । थाना चितईपुर पुलिस द्वारा उक्त मुकदमे में नामित अभियुक्त रितेश शर्मा पुत्र स्व० राजेश शर्मा निवासी नेवादा सुन्दरपुर थाना चितईपुर, वाराणसी उम्र 19 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर अखरी बाईपास के पास से गिरफ्तार कर, अपहृता को बरामद किया गया ।                 

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान – दिनांक 23.03.2026 को, स्थान- अखरी बाइपास वाराणसी ।  

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- रितेश शर्मा पुत्र स्व० राजेश शर्मा निवासी नेवादा सुन्दरपुर थाना चितईपुर, वाराणसी उम्र 19 वर्ष ।

पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 072/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/87 बी0एन0एस0 थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण – 

1.प्र0नि0 श्री राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी। 2. उ0नि0 राम स्वरुप सिंह थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी। 3. उ0नि0 नियति जायसवाल थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी