उत्तराखंड:
संवाददाता -ईश्वर सिंह मोo- 8171876242
उधम सिंह नगर के खटीमा में नशे के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत खटीमा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 2.92 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है।मामला खटीमा का है, जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार 27 सितंबर 2026 की शाम करीब 7 बजकर 55 मिनट पर मुजीब अहमद उर्फ फुलुवा, उम्र 23 वर्ष, निवासी इस्लामनगर, खटीमा को 2.92 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।इस कार्रवाई को क्षेत्राधिकारी खटीमा और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खटीमा के दिशा-निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक जीवन सिंह चुफाल, चौकी प्रभारी खटीमा बाजार,उप निरीक्षक विजय बोरा,कांस्टेबल सहनवाज अंसारी और कांस्टेबल ललित टम्टा शामिल रहे।




