खटीमा में नशे के सौदागर पर पुलिस का प्रहार, 44.65 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार:बाइक से स्मैक की तस्करी करते पकड़ा गया आरोपी, ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई

Breaking

उत्तराखंड: संवाददाता – ईश्वर सिंह ,,,मो-8171876242

उधम सिंह नगर के खटीमा में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली खटीमा पुलिस ने 44.65 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बाइक से स्मैक लेकर जा रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार और क्षेत्राधिकारी खटीमा नीरज सेमवाल के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की।
प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुठीं के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कुलदीप सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी कल्याणपुर, नानकमत्ता, उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 44.65 ग्राम स्मैक यानी हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी जिस मोटरसाइकिल से स्मैक का परिवहन कर रहा था, उसे भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार और नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। वहीं कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भुवन गहतौड़ी, हेड कांस्टेबल देवेश पांडेय, कांस्टेबल नवीन रजवार, कांस्टेबल इसाक और कांस्टेबल मौहसीन शामिल रहे।