रसड़ा में सादगी संग मनाई गई स्व. प्रेमकुमारी जी की तृतीय पुण्यतिथि, अतिथियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा 

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति स्थानीय समाचार

रसड़ा में सादगी संग मनाई गई स्व. प्रेमकुमारी जी की तृतीय पुण्यतिथि, अतिथियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा

रसड़ा (बलिया): अमहर पट्टी उत्तर स्थित आवास पर सोमवार शाम इंजीनियर शोभनाथ कौशल जी की धर्मपत्नी स्व. प्रेमकुमारी जी की तृतीय पुण्यतिथि बेहद सादगी और पारिवारिक वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर शाम 7 बजे आयोजित श्रद्धांजलि सभा में परिजनों, स्थानीय राजनीतिज्ञों एवं समाजसेवियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर स्व. प्रेमकुमारी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्‍ट अतिथियों एवं परिवारजनों द्वारा स्व. प्रेमकुमारी जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण के साथ हुआ।
शोक सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि—चिलकहर के ब्लॉक प्रमुख आदित्य गर्ग (सूर्यकांत)—काफी भावुक नजर आए। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा:
“स्व. प्रेमकुमारी जी वात्सल्य, सादगी और उच्च नैतिक मूल्यों की प्रतिमूर्ति थीं। उनका जीवन परिवार और समाज के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। आज इस क्षण मैं अत्यंत भावुक हूँ; उनकी महानता, आत्मीयता और त्याग को शब्दों में पिरो पाना असंभव है। मैं उनके चरणों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ।”
समारोह में उपस्थित ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ अध्यक्ष अभय कौशल जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर अरुण कुमार, हरिकेश कुमार, अजय सागर, अभय सागर, आनंद, राजेंद्र भारती, हर्ष नारायण, गुलशन, अजीत कुमार, रणविजय नाथ, राहुल गुप्ता, मिथिलेश्वर, पंकज, आदित्य, आशुतोष, स्वतंत्र कुमार, अरविंद यादव, रोशन एवं यस सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

अंत में ईं.शोभनाथ कौशल ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया