संवाद दाता:-शमीम हसन
मिर्जापुर 12/07/ 2026 पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मिर्जापुर जनपद की अग्रणी सामाजिक संस्था माइनॉरिटी वेलफेयर सोसायटी के द्वारा वर्ष 20ह हज यात्रा सम्पूर्ण कर अपने वतन वापसी पर विन्ध्याचल मण्डल के लगभग 50 हज यात्रियों का स्वागत और सम्मान किया गया – साथ ही समस्त हज यात्रा कर लौटे हाजियों को अंग वस्त्र के साथ पुष्प गुच्छ माला पहना कर स्वागत और सम्मान किया गया साथ ही पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से प्रत्येक हज यात्रियों को एक – एक पौधा छायादार एंव फल दार प्रदान किया गया जो माँ के नाम एक पेड़ कार्यक्रम के तहत था ।
आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भदोही विधायक श्री जाहिद बेग ने हाजियों और आगन्तुकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हाजियों की दुआँ हम सब के लिए सर्वोपरि है, उन्होंने कहा कि आज शिक्षा सब के लिए अनिवार्य होनी चाहिए हमें शिक्षा के क्षेत्र में काम करने की आवश्यकता है।
विशिष्ट अतिथि भारत गंज के नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री मोहम्मद आमीर ने हाजियों को अल्लाह पाक का मेहमान बताया और उनकी दुआँ की आज समाज की सख्त जरूरत है।
कार्यक्रम में मिर्जापुर के साथ जनपद भदोही, सोनभद्र के हाजियों ने बड़ी संख्या में शिरकत किया
कार्यक्रम को जिन और प्रमुख लोगों ने सम्बोधित किया उनमें प्रमुख रूप से – मोहम्मद परवेज खाँ, वसीम अहमद, मौलाना नज़म अली, मौलाना नौशाद आलम, हाफिज फरीद शाबरी, आजाद खाँ बापू, आमनुउल्ला,अंसारी, सोनावर खाँ, नेमत खाँ (गुड्डू ) बदरूदीन हाशमी अरशद खाँ,
अफजल अहमद, गुलाम गोश,रमजान कुरेशी, मो.नईम खा,मुश्ताक अहमद (पुल्लू नेता ) नसीम अहमद – नन्हें भाई, नसीम कुरैशी, आदि प्रमुख थे ।
इस कार्यक्रम का सफल संचालन मो. अशफाक खाँ ने किया, तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता – सोसायटी के अध्यक्ष आफाक अहमद ने किया ।




