संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। 08/07/2026 सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व थानाध्यक्ष जैतपुरा के नेतृत्व में थाना जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0- 0156/2026, धारा- 65(2), 64(2)m, 351(3), 352 B.N.S. व 5l, 5m, 6 POCSO ACT थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्त समीर अहमद पुत्र स्व0 अब्दुल हमीद निवासी पक्के महल सरैया थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर समय करीब 10:25 बजे वरुणा कॉरिडोर से नियमानुसार गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया
घटना का विवरण- दिनांक 05/07/2026 मुकदमा वादिनी काम से जब घर वापस आयी तो देखा कि विपक्षी समीर अहमद द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ जबरजस्ती दुराचार कर रहा था, वादिनी ने जब उसको पकड़ा तो उसने जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया था। जिस के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया था । वांछित अभियुक्त उक्त घटना कारित करने के बाद से फरार चल रहा था ।
आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0- 0156/2026, धारा- 65(2), 64(2)m, 351(3), 352 B.N.S. व 5l, 5m, 6 POCSO ACT थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी ।
गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी। व0उ0नि0 श्री गजराज भारती, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी। का0 सतीश कुमार, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी। का0 सुख सिंह, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी।




