संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी।दिनांक 31/07/2026 सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में दिनांक 31.07.2026 को रामनगर पुलिस द्वारा आपरेशन चक्रव्यूह के दौरान चेकिंग के क्रम में एक ट्रक में लदी अवैध अंग्रेजी शराब (व्हिस्की) को जब्त किया गया तथा मौके से 03 नफर अभियुक्तगण 1. विनोद पुत्र रघुवीर निवासी कैलाना, थाना गन्नौर जिला सोनीपत, हरियाणा उम्र करीब 40 वर्ष, 2. सोमवीर जोगी पुत्र रामफल निवासी बिल्लू कालोनी, विजयनगर, थाना सदर जिला पानीपत, हरियाणा उम्र करीब 42 वर्ष व 3. मिथुन बंसल पुत्र तेजपाल सिंह निवासी एसएफ-1, प्लाट नं0 22, शक्तिखण्ड-2, थाना इन्द्रापुरम गाजियाबाद, उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटनाक्रम का विवरण- दिनांक 31.07.2026 को ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग के दौरान रामनगर पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग एक संदिग्ध ट्रक जिसमें भारी मात्रा में शराब की खेप लदी है पानीपत से बनारस के रास्ते बिहार लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा नेशनल हाइव पर पहुँचकर प्रयागराज से बिहार की तरफ जाने वाले मार्ग पर बैरिकड लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए एक अदद ट्रक से 102 पेटी व 320 शीशी (कुल 5216 शीशी) प्रत्येक शीशी 180 एमएल की अवैध अग्रेजी शराब (व्हिस्की 999 ब्राण्ड की) बरामद हुयी तथा उक्त अवैध शराब की तस्करी कर रहे ट्रक को आगे आगे चलकर पास करा रही किया सेल्टोस कार को जब्त किया गया तथा घटना में संलिप्तता के आधार पर तीनों अभियुक्तों को कारण बताते हुए मौके से गिरफ्तार किया गया तथा बरामदशुदा अवैध शराब को ट्रक के साथ पुलिस कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी। 2. उ. जय प्रकाश सिंह ०नि० थाना रामनगर, कमि० वाराणसी। 3. उ0नि0 पंकज मिश्रा, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी। 4. उ0नि0 अमित यादव, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी। 5. हे0का0 रवीन्द्र सिंह, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी। 6. हे0का0 सूर्यप्रकाश तिवारी, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी। 7. रि० आरक्षी ओमप्रकाश यादव, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी। 8. रि०आरक्षी सचिन चतुर्वेदी, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी। 9. आरक्षी अश्वनी सिंह, सर्विलान्स सेल, कमि० वाराणसी।




