आज बालोतरा नगर में साध्वी श्री विमलप्रभा श्रीजी म.सा. का होगा भव्य मंगल प्रवेश

Social

संवाददाता : जगदीश जोगसन
बालोतरा, 15 जुलाई 2026 । चम्पा-जितेंद्र ज्योति परम पूज्या धवल यशस्वी श्री विमलप्रभा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा-6 का आज बालोतरा नगर में परमपूज्य आचार्य श्री जिनमनोज्ञसूरीश्वर जी म.सा. के पावन आशीर्वाद से भव्य मंगल प्रवेश होगा। मंगल प्रवेश यात्रा प्रातः 9:00 बजे स्थानीय जैन नाकोड़ा सराय से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ होगी। यात्रा नयापुरा, गोरका चौक, पनघट रोड होते हुए नवकार कॉलोनी, गांधीपुरा पहुँचेगी। इस भव्य मंगल प्रवेश में जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। श्रद्धालु भक्ति, उत्साह एवं धर्मभावना के साथ साध्वी भगवंत का स्वागत करेंगे। मंगल प्रवेश के पश्चात नवकार कॉलोनी स्थित कुशल नगर में जिनवाणी का लाभ मिलेगा। इसके उपरांत सकल श्रीसंघ के भव्य समीवात्सल्य का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु होंगे उपस्थित ।