भीनमाल के राजकीय संस्कृत विद्यालय में भवन सामग्री की नीलामी के लिए पुनः निविदा जारी….

विज्ञापन

संवाददाता : जगदीश जोगसन
भीनमाल, जालौर। राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, संतोषी माता की ओरण, भीनमाल द्वारा भवन से प्राप्त पुरानी निर्माण सामग्री की नीलामी के लिए पुनः निविदा जारी की गई है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार संस्कृत शिक्षा अधिकारी, जोधपुर संभाग के आदेशों की अनुपालना में भवन से प्राप्त 2 लोहे के बीम (गर्डर), 4 लोहे के दरवाजे, 9 लोहे की खिड़कियां, पट्टियां तथा अन्य भवन सामग्री की नीलामी की जानी है। पूर्व में 1 जुलाई 2026 को निर्धारित नीलामी में कोई भी बोलीदाता उपस्थित नहीं होने के कारण अब पुनः निविदा जारी की गई है। इच्छुक खरीदार 13 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक दोपहर 12 बजे तक अपनी सीलबंद बोली जमा कर सकते हैं। 17 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे विद्यालय परिसर में निविदाएं खोली जाएंगी। नीलामी में भाग लेने वाले प्रत्येक बोलीदाता को ₹5,100 की धरोहर राशि जमा करानी होगी। विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति (SMC) के पास नीलामी संबंधी अंतिम निर्णय सुरक्षित रहेगा।